प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, स्वजन ने किया हंगामा

जागरण संवाददाता मीरजापुर नगर के रमईपट्टी स्थित एक निजी चिकित्सालय में प्रसव के लिए भर्ती क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 08:39 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 08:39 PM (IST)
प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, स्वजन ने किया हंगामा
प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, स्वजन ने किया हंगामा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के रमईपट्टी स्थित एक निजी चिकित्सालय में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला की अबूझहाल में रविवार की शाम मौत हो गई। जबकि उसका शिशु जीवित रहा। महिला के मौत की खबर लगते ही परिवार के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। चिकित्सक पर लापरवाही से महिला का इलाज करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल अरूण कुमार दुबे ने बताया कि लोगों को शांत कराया गया है। तहरीर देंगे तो कार्रवाई होगी।

पड़री क्षेत्र के अक्सौली पटिया गांव निवासी रवि सरोज की पत्नी रेखा (20) को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की सुबह नौ बजे नगर के रमईपट्टी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि महिला को खून की कमी है, उसे खून चढ़ाना होगा। परिवार के लोगों ने तत्काल खून दिया जिसे चढ़ाया गया। कुछ देर बाद उसको लड़का पैदा हुआ। शाम को उनकी तबीयत खराब होने लगी और कुछ देर में महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बावजूद किसी को नहीं बताया गया कि उसकी मौत हो गई है। देर रात तक उसका इलाज किए जाने का बहाना अस्पताल प्रशासन बनाता रहा। जब परिजन उससे मिलने की जिद करने लगे तो कहा कि उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। रात आठ बजे कहा कि महिला को बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, वे लोग ले जाए। बाहर ले आए तो देखा कि महिला की मौत हो गई है। इस पर परिजन हंगामा करने लगे।

chat bot
आपका साथी