बारिश से मौसम में आई नरमी, फिर भी उमस बरकरार

जागरण संवाददाता मीरजापुर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से रविवार को दिनभर लोग परेशान रहे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 08:41 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 08:41 PM (IST)
बारिश से मौसम में आई नरमी, फिर भी उमस बरकरार
बारिश से मौसम में आई नरमी, फिर भी उमस बरकरार

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : तेज धूप और उमस भरी गर्मी से रविवार को दिनभर लोग परेशान रहे। तेज धूप का आलम यह था कि लोग घरों से निकलने में परहेज करते दिखे। शाम के समय अचानक आसमान में बादल छाने के साथ बारिश हुई। आधे घंटे की बारिश में जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर के अधिकांश सड़कों पर जलजमाव हो गया। सड़कों पर पानी लगने के कारण बाजार निकले लोगों को काफी परेशानी हुई।

बारिश से मौसम में नरमी तो आ गई है, लेकिन उमस फिर भी बरकरार रहा। वहीं बारिश के बाद सड़कें कीचड़ से सन गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामान करना पड़ा। धूप और उमस से पिछले गई दिनों से लोग परेशान थे। रक्षाबंधन पर्व होने के नाते बाजार गुलजार दिखे। इस बीच हुई बारिश से जलजमाव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। यह कोई नई समस्या नहीं है। हल्की सी बारिश हुई नहीं कि जलजमाव होते देर नहीं लगता। इससे नगर पालिका के सफाई के दावे फेल हो गए। सड़क पर कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानी हुई।

chat bot
आपका साथी