कढि़यासारी के लोग देशभर में करते हैं चोरी

प्रशांत यादव मीरजापुर मध्यप्रदेश के राजगढ़ जनपद के कड़ियायासी गांव ऐसा है जहां के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:14 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:14 PM (IST)
कढि़यासारी के लोग देशभर में करते हैं चोरी
कढि़यासारी के लोग देशभर में करते हैं चोरी

प्रशांत यादव मीरजापुर :

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जनपद के कड़ियायासी गांव ऐसा है जहां के लोग सिर्फ अपराध करते हैं। इनका गिरोह पूरे देश में उचक्कागीरी, लूट, चोरी व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता है। इसी से उनका खर्च चलता है। यही कारण हैं कि इस गांव के अधिकांश लोगों पर अपराध की विभिन्न धाराओं में 1100 मुकदमे केवल मध्य प्रदेश के थानों में दर्ज हैं।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़ियासासी गुलपेड़ी गांव की आबादी 2500 है। इसमें 1296 महिलाएं तो 1204 पुरुष हैं। यहां की एक पीढ़ी सिर्फ अपराध करती आ रही है। इसके लिए उन्हें बाकायदा ट्रेनिग दी जाती है। ऐसा नहीं कि सिर्फ पुरुषों को यह ट्रेनिग दी जाती है। महिलाएं भी हिस्सा लेती हैं। महिलाओं को रेकी करने गुर बताए जाते हैं, जिससे वे दिन या रात में वहां पहुंचकर घटना को अंजाम दे सके। ये लोग सिर्फ पैसे वालों को लूटने के लिए का काम करते हैं। इसका पर्दाफाश तब हुआ जब रुपये लूटकर भागने वाले दो आरोपितों को पकड़ने के लिए जनपद की दो पुलिस टीमें वहां गई। वहां की पुलिस ने बताया कि इस गांव के लोगों का पेशा ही चोरी, छिनैती, लूट समेत अन्य अपराध करना है। ये लोग यूपी, एमपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, बंगाल समेत पूरे देश में फैलकर घटनाओं को अंजाम देते है। महिलाएं कपड़े आदि बेचने के बहाने क्षेत्र की रेकी करती हैं। इसके बाद किशोर और युवक शादियों, बैंकों, सेठों, बड़ी दुकानों, माल आदि में जाकर घटना को अंजाम देते हैं। शाम होते ही स्थानीय थाने में लग जाता है ताला

मध्य प्रदेश के कड़ियासासी गांव के वाडा थाने में शाम होते ही ताला लग जाता है। पुलिस दूसरे स्थान पर जाकर सोती है। सुबह होने पर थाने आती है। रात में गांव में कोई घटना हो गई तो नहीं जाती है। चली गई तो इस गांव के लोग पुलिस पर हमला कर देते हैं। इससे वहां बचकर वापस आना संभव नहीं है। वर्शन

मध्य प्रदेश के कड़ियासासी गुलपेड़ी गांव के अधिकांश लोग अपराध करने में संलिप्त हैं। इनका पेशा ही चोरी, छिनैती व लूटपाट करना है। इसीलिए इनपर लगभग 1100 विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

संजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर।

chat bot
आपका साथी