बादलों से झांकती धूप ने बढ़ाई उमस, बढ़ी बेचैनी

उमसभरी गर्मी फिर परेशान करने लगी है। मंगलवार को चिपचिपी गम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 05:10 PM (IST)
बादलों से झांकती धूप ने बढ़ाई उमस, बढ़ी बेचैनी
बादलों से झांकती धूप ने बढ़ाई उमस, बढ़ी बेचैनी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उमसभरी गर्मी फिर परेशान करने लगी है। मंगलवार को चिपचिपी गर्मी से लोग बेचैन दिखे। पिछले दिनों बादल छाए रहने व बारिश के बीच चली ठंड हवाओं से मौसम सुहाना बना हुआ था। तापमान में आई गिरावट से खुश लोगों को फिर उमसभरी गर्मी से दो-चार होना पड़ा। मंगलवार को भी बादलों का डेरा था, लेकिन बारिश न होने से उमस बढ़ गई।

पिछले कुछ दिन बारिश के बाद अब बादलों के बीच से झांकती धूप ने उमस बढ़ा दी है। सावन की शुरूआत के साथ बारिश की बौछार पड़ी तो विध्यवासियों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन उसके बाद बादलों की बीच से झांकती धूप ने उमस बढ़ा दी। अब लोगों की नजरें बारिश के लिए बादलों पर टिकी है। धूप और बादल मंडराने से लगातार पारा चढ़ रहा है। मंगलवार को भी मौसम के मौजूदा मिजाज के मुताबिक सुबह से धूप चुभी। इस बीच बादल भी छाए रहे, लेकिन उमस बरकरार रहा। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप में दो मिनट भी खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। चटक धूप से बढ़ी उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं बिजली की आवाजाही भी लोगों की परेशानी और बढ़ाई। गर्मी का असर बाजारों में भी नजर आया। सड़कों पर निकले लोगों को धूप से बचाव के उपाय करने पड़े। लोग पसीने में डूबे हुए अपना काम करते रहे।

chat bot
आपका साथी