वार्डों के निरीक्षण में जलती मिली स्ट्रीट लाइट

नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को महंत शिवाला वार्ड से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:25 PM (IST)
वार्डों के निरीक्षण में जलती मिली स्ट्रीट लाइट
वार्डों के निरीक्षण में जलती मिली स्ट्रीट लाइट

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को महंत शिवाला वार्ड से पैदल वार्ड का भ्रमण कर मूलभूत समस्याओं को लेकर जनता से सीधा संवाद किया। साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति व प्रकाश के जानकारी ली। कुछ जगहों पर कूड़ा दिखने पर कड़ी हिदायत देते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने का आदेश दिया।

स्ट्रीट लाइट जलती हुईं मिलने पर प्रकाश विभाग के अधिकारियों से जबाब-तलब किया। उन्होंने हथिया फाटक, महंत शिवाला रोड, कृष्ण नगर, मिल्लत नगर, लालबाग कालोनी, पक्का पुल रोड, नटवा बस्ती, मुसहरान बस्ती में पैदल भ्रमण करके कार्याें का जायजा लिया। महंत शिवाला रोड से पक्का पुल रोड में जलभराव की समस्या मिलने पर दोनों तरफ नालियों का निर्माण कर समस्या को जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया। ईओ ओमप्रकाश, रविकर सिंह, जेई सुनील मौर्य ने वार्डों में कराए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। घर के बाहर नाम लिखवाने की अपील की। कई गलियों पर पक्की सड़क के निर्माण के लिए जनता ने मांग की। इस मौके पर दिनेश तिवारी, आनंद सिंह, विनोद कुमार बिद, शिव कुमार बिद, राजेन्द्र मौर्य, नितिन जायसवाल, देवेंद्र बहादुर सिंह, नंद किशोर शर्मा व पंकज श्रीवास्तव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी