ससुराल में आए दामाद ने खाया विषाक्त, अचेत

क्षेत्र के मवईकला गांव में ससुराल आए दामाद ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे वह अचेतावस्था में हो गया। जानकारी होते ही ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। चिकित्सकों ने युवक की हालत में सुधार बताया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:19 PM (IST)
ससुराल में आए दामाद ने खाया विषाक्त, अचेत
ससुराल में आए दामाद ने खाया विषाक्त, अचेत

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : क्षेत्र के मवईकला गांव में ससुराल आए दामाद ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे वह अचेतावस्था में हो गया। जानकारी होते ही ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। चिकित्सकों ने युवक की हालत में सुधार बताया है।

लालगंज क्षेत्र के गड़बड़ दुबार गांव निवासी राजेश कोल (30) गुरुवार की रात अपने में ससुराल मवईकला आया था। यहां वह किसी बात को लेकर पत्नी रीनू से झगड़ा करने के बाद सिदूर का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोग परेशान हो गए और जब तक अस्पताल ले जाते कि इसके पूर्व वह अचेतावस्था में हो गया। युवक के होश आने के बाद पत्नी ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि पति ने विवाद करने के बाद सिदूर पी लिया था। हालांकि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी