मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात थे बर्खास्त एक्सीइएन

शासन से बर्खास्त होने वाले अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता पिछले छह महीने से पूर्वांचल विद्युत वितरण विध्याचल मंडल के मुख्य अभियंता के कार्यालय से संबंद्ध थे। वे यहां पर डाक का काम देख रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:40 PM (IST)
मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात थे बर्खास्त एक्सीइएन
मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात थे बर्खास्त एक्सीइएन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : शासन से बर्खास्त होने वाले अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता पिछले छह महीने से पूर्वांचल विद्युत वितरण विध्याचल मंडल के मुख्य अभियंता के कार्यालय से संबंद्ध थे। वे यहां पर डाक का काम देख रहे थे। शुक्रवार की देर शाम उनके बर्खास्तगी का आदेश आने पर मुख्य अभियंता राजीव शर्मा ने एक्सीइएन को इसके बारे में बताया तो वह हतप्रभ रह गए।

अधिशासी अभियंता सुनील कुमार गुप्ता पर आरोप है कि डिस्काम में तैनाती के दौरान 23 व 25 मई को बिजली सामग्री निर्माण करने वाली फैक्ट्री पर गए बिना ही उसने घर बैठे सामग्री खरीद की जांच रिपोर्ट दे दी। इसकी शिकायत शासन से की गई जिसे सरकार ने गंभीरता से लेते हुए शासन ने इसकी जांच कराई। जांच के दौरान इनको निलंबित कर मुख्य अभियंता के कार्यालय से अटैच कर दिया गया था।

वे यहां पर डाक आदि का काम देख रहे थे। कोई अधिकार वाला काम इनको नहीं दिया गया था। जांच में शिकायत सही मिलने पर शासन ने शुक्रवार को इनको बर्खास्त करने का आदेश दिया। बताया कि बर्खास्तगी के बाद इनका जो फंड है केवल वही मिलेगा। पेंशन आदि मिलना मुश्किल हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी