एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन, धरना देकर जताया विरोध

जागरण संवाददाता मीरजापुर जीवनदायिनी स्वास्थ्य संगठन के आवाह्न पर एंबुलेंस कर्मियों का दूसरे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:06 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:06 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन, धरना देकर जताया विरोध
एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन, धरना देकर जताया विरोध

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जीवनदायिनी स्वास्थ्य संगठन के आवाह्न पर एंबुलेंस कर्मियों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे लोग धरना समाप्त नहीं करेंगे। धरने के दूसरे दिन चालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। इनकी रोजी-रोटी पर डाका डालने का प्रयास कर रही है। ऐसा होने नहीं देंगे।

एंबुलेंस कर्मियों ने कहा कि कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा करने वाले एंबुलेंस कर्मियों का सम्मान करने की बजाय उनको नौकरी से निकालने का प्लान बना रही है। उन्होंने भी सरकार से कर्मचारियों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में समायोजन करने की मांग की। अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि उनकी सात सूत्रीय मांगे हैं। उसको सरकार पूरा कर दें तो वे लोग हड़ताल समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि वे भी मरीजों की सेवा करना चाहते हैं। उनको परेशानी में नहीं देखना चाहते हैं।

पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि कर्मचारी मरीजों का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचाने का मन बना रहे हैं, लेकिन सरकार उनके बारे में सोचने का मन नहीं बना रही है। एक मंडलीय चिकित्सालय, दूसरी, लालगंज तहसील व तीसरी चुनार तहसील में चलाई जा रही है। इससे मरीजों को कुछ राहत रहेगी। 65 एंबुलेंस के 130 कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

chat bot
आपका साथी