तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का दिया संदेश

अमृत महोत्सव समिति के तत्वावधान में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ नगर प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पवन ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:14 PM (IST)
तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का दिया संदेश
तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अमृत महोत्सव समिति के तत्वावधान में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ नगर प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पवन ने किया। तिरंगा यात्रा घुरहुपट्टी, रमईपट्टी, पक्का पोखरा और विसुंदरपुर में निकाली गई।

जनमानस ने बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। जिला संयोजक नमामि गंगे देव प्रकाश पाठक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विष्णु पांडेय, धीरज श्रीवास्तव, दिनेश गौड़, श्यामू विश्वकर्मा, रितेश सिंह, मनीष दुबे, पवन, राजेश शाह, अनुराग, यथार्थ वर्मा, सोनू बिद, संदीप भारती आदि रहे।

chat bot
आपका साथी