योग के महाकुंभ में विंध्य नगरी ने लगाई डुबकी

विश्व योग दिवस पर सोमवार को विध्य क्षेत्र में योग की गंगा बही। गांव से लेकर शहर तक शिविरों का आयोजन किया गया। योग गुरु योग के माध्यम से रोग भगाने के टिप्स दिए। सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता के अलावा बड़ी संख्या में लोग योग करते नजर आए। योग साधकों ने पूरे उत्साह व जोश के साथ योगाभ्यास किया और कोरोना पर जीत के लिए योग अपनाने का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:43 PM (IST)
योग के महाकुंभ में विंध्य नगरी ने लगाई डुबकी
योग के महाकुंभ में विंध्य नगरी ने लगाई डुबकी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विश्व योग दिवस पर सोमवार को विध्य क्षेत्र में योग की गंगा बही। गांव से लेकर शहर तक शिविरों का आयोजन किया गया। योग गुरु योग के माध्यम से रोग भगाने के टिप्स दिए। सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता के अलावा बड़ी संख्या में लोग योग करते नजर आए। योग साधकों ने पूरे उत्साह व जोश के साथ योगाभ्यास किया और कोरोना पर जीत के लिए योग अपनाने का संदेश दिया।

पतंजलि युवा भारत की ओर से गंगा के किनारे चील्ह गांव में शारीरिक दूरी के बीच विभिन्न गांवों से आए लोगों को योग साधकों ने योगाभ्यास कराया। बरौंधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने भी कार्यकर्ताओं संग योगाभ्यास किया। चुनार विधायक अनुराग पटेल ने भी अपने आवास पर योगासन किया। वहीं भाजपा नगर मंडल पश्चिम की ओर से लालडिग्गी स्थित पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों संग योगाभ्यास किया। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने गुरुसंडी पं. दीनानाथ योगा विद्यालय पर योगाभ्यास किया। गुरुसंडी सीएचसी पौधारोपण भी किया। उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 39वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुभाष चंद्र शाक्य उपस्थिति में योग प्रशिक्षक प्रवीण शुक्ल ने वाहिनी के अधिकारियों, कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। योग दिवस पर ग्रीन गुरु ने किया पौधारोपण

जिस पर रहे योग की माया नीम की छाया, उसकी रहे निरोगी काया.. स्लोगन के साथ खेल क्रांति फाउंडेशन व पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक, सचिव ग्रीन गुरु अनिल कुमार सिंह पौधरोपण के 2185वें दिन विश्व योग दिवस पर पटेल नगर जेपी पुरम् कालोनी स्थित आवास परिसर के गमले में पौधारोपण किया। साथ ही योगाभ्यास भी किया। स्वास्थ्य हित के लिए योग जरूरी

पटेहरा : स्थानीय ब्लाक अंतर्गत ग्राम स्तर पर योग प्रशिक्षकों ने महिला-पुरूष व बच्चों को योगाभ्यास कराया। ग्राम पंचायत अमोई पुरवा के प्रधान रामनरेश व योग गुरु यमदग्नि पांडेय ने स्वास्थ्य हित व कोरोना से जंग जीतने के लिए योग से जुड़ने का संकल्प दिलाया। सुरेंद्र श्रीवास्तव, बाबूलाल यादव, जगदीश यादव, भगवान प्रसाद, नागेश मिश्र आदि रहे। पुरातन सभ्यता एवं संस्कृति का अंग है योग

गड़बड़ाधाम : ड्रमंडगंज बाजार स्थित संघ स्थान पर स्वयंसेवकों व नागरिकों ने योग दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि तन-मन स्वस्थ रखने का एकमात्र साधन योग है। योग भारत की पुरातन सभ्यता एवं संस्कृति का एक अंग है। तारकेश्वर, धीरज, ग्राम प्रधान देवहट कौशलेंद्र, अनिल, लवकुश, चतुर्भुज, सुरेंद्र आदि रहे। कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

हलिया : क्षेत्र के भटवारी गांव स्थित संत कबीर महाविद्यालय परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह चंदेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक जायसवाल, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, बीडीओ कार्यालय परिसर में बीडीओ रामदरश चौधरी, वन रेंज परिसर में रेंजर प्रेमप्रकाश चौबे ने कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। योग के महत्ता पर डाला प्रकाश

अहरौरा : नगर में योग कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह आयोजन कर योग दिवस मनाया। स्वयंसेवक व भाजपा अहरौरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पोखरा सहुवाइन पर योगाभ्यास किया। संघ के जिला शारीरिक प्रमुख गोविद श्रीवास्तव ने योग के महत्ता पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी