अदवा बांध से विस्थापित किसानों को फसल काटने से रोका, आक्रोश

जागरण संवाददाता हलिया (मीरजापुर) क्षेत्र के सिरसी बांध प्रखंड के अदवां जलाशय विस्थापित ग्रा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 07:31 PM (IST)
अदवा बांध से विस्थापित किसानों को फसल काटने से रोका, आक्रोश
अदवा बांध से विस्थापित किसानों को फसल काटने से रोका, आक्रोश

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : क्षेत्र के सिरसी बांध प्रखंड के अदवां जलाशय विस्थापित ग्राम सांगो गुरगी में सिचाई विभाग की ओर से अदवा जलाशय के खाली भूमि पर खेती करने के लिए किसानों को पट्टा किया गया है। जिन किसानों की भूमि अदवा जलाशय में डूब गई है उन्हीं को विस्थापित किया गया है। प्रकरण यह है कि पट्टेदार विनोद कुमार व नंदलाल पुत्र रामनिहोर अदवां जलाशय से विस्थापित व्यक्ति हैं। इसी वरीयता के आधार पर विनोद कुमार व नंदलाल पुत्र रामनिहार मौर्य के पक्ष में ग्राम संगो में प्लाट नंबर 55 पर अधिशासी अभियंता सिरसी बांध प्रखंड फतहां ने वैधानिक तरीके से 29 जून 2019 को प्लाट दिया। किसान विनोद कुमार व नंदलाल फसलों को काश्त करके उसका उपभोग कर रहे हैं। वर्तमान समय में पूर्व की फसल की बोआई की है। फसल तैयार हो गई है, लेकिन विपक्षी फसल काटने नहीं दे रहे हैं। पीड़ित थाने व सिचाई विभाग के अधिकारियों के यंहा चक्कर लगा रहा है। किसान विनोद कुमार व नंदलाल आवंटित भूमि पर फसल काटने जाते हैं तो सिचाई विभाग की ओर से कहा जाता है कि पट्टे की अवधि समाप्त हो चुकी है। जबकि सिचाई विभाग से प्रदत्त पट्टे की रसीद में पट्टा का समय वर्ष 2022 तक है।

वर्जन

प्रकरण मेरे संज्ञान में है। जिसे वैधानिक तरीके से जलाशय में पट्टा मिला है वही फसल काटेगा। जिलेदार को थाने पर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है।

- मिथलेश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिरसी नहर प्रखंड, मीरजापुर।

chat bot
आपका साथी