सृष्टि की संपूर्ण संरचना प्रतिबिब के समान : पवन महराज

जागरण संवाददाता लालगंज (मीरजापुर) क्षेत्र के उसरी पांडेय गांव में स्थित पूमावि परिसर में अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:26 PM (IST)
सृष्टि की संपूर्ण संरचना प्रतिबिब के समान : पवन महराज
सृष्टि की संपूर्ण संरचना प्रतिबिब के समान : पवन महराज

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के उसरी पांडेय गांव में स्थित पूमावि परिसर में अखिल भारतीय धर्म संघ एवं राम राज परिषद केदार घाट काशी के पवन कुमार महराज ने श्रीराम कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में धर्मोपदेश सत्संग में आए हुए भक्तों को कथा का रसास्वादन कराया। महराज ने कहा कि भगवत तत्व रूप रंग आकार प्रकार कण-कण में एक समान निवास करता है। उन्होंने कहा कि सांसारिक भौतिकवादी जीवन में व्यक्ति सत रज तम गुणों से संचालित होता है। इसके लिए आध्यात्मिक भगवत भक्ति के रसायन से ही इन तत्वों से निकलकर व्यक्ति विवेकवान और आध्यात्मिक सद्गुणों से विकसित हो सकता है। जब तक व्यक्ति तमोगुण भावनाओं से आबद्ध रहेगा, तब तक उसकी बुद्धि भेदभाव वाली शक्तियों से संचालित होंगी। तमोगुणी संस्कार के कारण परिवार में सतोगुण का विकास समुचित रूप से नहीं हो पाता है। इस मौके पर गिरिजा देवी, राकेश दुबे, राम अनुग्रह दुबे, अयोध्या प्रसाद दुबे, हरिनारायण दुबे, सुरेश दुबे आदि श्रोताओं की सेवा में लगे रहे।

chat bot
आपका साथी