उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा संपूर्ण समाधान दिवस, मायूस हो लौटे फरियादी

संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता शनिवार को बड़ी उम्मीदों के साथ तहसीलों में पहुंची लेकिन आंकड़े पर गौर करें तो समस्याओं का त्वरित निराकरण नहीं होने के चलते मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:14 PM (IST)
उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा संपूर्ण समाधान दिवस, मायूस हो लौटे फरियादी
उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा संपूर्ण समाधान दिवस, मायूस हो लौटे फरियादी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता शनिवार को बड़ी उम्मीदों के साथ तहसीलों में पहुंची लेकिन आंकड़े पर गौर करें तो समस्याओं का त्वरित निराकरण नहीं होने के चलते मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। संपूर्ण समाधान दिवस पर चारों तहसीलों में से सदर में 64 में से पांच, मड़िहान में 70 में से पांच, लालगंज में 56 में से सात तथा चुनार में 86 में से महज तीन मामलों का ही निराकरण हो सका। संपूर्ण समाधान दिवस पर सिचाई के लिए पानी सहित धान खरीद नहीं होने का मुद्दा भी छाया रहा। मड़िहान में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिकारियों को हिदायत दी कि प्रार्थना पत्रों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

मड़िहान तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने लोगों की समस्याओं को सुना। हालांकि 70 मामलों में महज पांच मामलों का ही निस्तारण मौके पर हुआ। बेलहरा में सरकारी चकरोड पर वर्षो से माफियाओं का कब्जा होने के बावजूद राजस्व कर्मियों द्वारा कब्जा नहीं हटवाने की शिकायत की। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी सिटी संजय वर्मा, एसडीम सिद्धार्थ यादव, तहसीलदार नूपुर सिंह, आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह रहे।

सदर तहसील में एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मौके पर 64 प्रार्थना पत्र आए, इसमें से महज पांच का ही निस्तारण मौके पर हो सका। एडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत, 86 में तीन निस्तारित

चुनार : तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें 86 मामलों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर राजस्व के सर्वाधिक मामले आए। एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल, तहसीलदार अरुण कुमार गिरी, ईओ राजपति बैस, पूर्ति निरीक्षक काशीनाथ, एडीओ पंचायत नरायनपुर केके सिंह रहे। बिचौलियों से प्रभारी द्वारा धान खरीदने पर डिप्टी आरएमओ का घेराव

मड़िहान : पचोखरा स्थित खाद्य विभाग के हाट शाखा क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी द्वारा बिचौलियों का धान खरीदने और किसानों के साथ दु‌र्व्यवहार पर किसानों ने आक्रोश जताया। इसको लेकर किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह का घेराव किया। समझाने के बाद किसान माने। किसानों का आरोप था कि प्रभारी राजेश कुमार के द्वारा बिचौलियों को प्रश्रय दिया जा रहा है और दोहन किया जा रहा है। डीएम ने भी तत्काल पूरे रिकार्ड तलब किया। पाया कि महज 17 सौ क्विंटल धान खरीद हो पाई है। 56 में सात मामलों का निस्तारण

लालगंज : संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को उप जिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सात का मौके पर निस्तारण किया। बल्हिया कला के विपिन कुमार ने भर्रोह माइनर के गुलाबा की पटरी द्वार टूट जाने से सिचाई में परेशानी तो उमरिया की रनिया ने पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा रोकने की मांग किया। सीओ उमाशंकर सिंह, नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा, थाना प्रभारी हेमंत कुमार सिंह रहे।

chat bot
आपका साथी