देश के आर्थिक विकास में श्रमिकों का योगदान अहम : सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:02 PM (IST)
देश के आर्थिक विकास में श्रमिकों का योगदान अहम : सीडीओ
देश के आर्थिक विकास में श्रमिकों का योगदान अहम : सीडीओ

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन समिति की बैठक बुधवार को हुई। कहा कि देश के आर्थिक विकास में श्रमिकों का अहम योगदान है। सरकार से प्रदान की जाने वाली सभी सुविधा का वितरण पूरी ईमानदारी एवं तत्परता से किया जाए। सहायक श्रम आयुक्त आरके पाठक ने बाल श्रम के विजन एवं योजना पर प्रकाश डाला। 9 से 14 वर्ष के ऐसे श्रमिक बच्चे जो पढ़ाई छोड़ चुके है या नहीं करते है, उनके लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र का सर्वेक्षण कराया गया। सर्वेक्षण में 1394 श्रमिक बच्चों को चिहित किया गया है, जिनके 48 विशेष प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्ताव भेजा गया हैं। बधुआ बाल श्रमिक परिवारों को लाभ प्रदान करने की पहल की गई। चुनार से 11 एवं सदर से 5 बधुआ मजदूरों का चिन्हाकन किया गया हैं। 8 से 18 वर्ष के अध्ययनरत श्रमिक बच्चों को बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत एक हजार बालक व 12 सौ बालिका को प्रतिमाह प्रदान किया जाता है। कक्षा 8, 9, 10 में अध्ययन के लिए 6 हजार अतिरिक्त सहायता राशि दी जाती है। योजना में 112 श्रमिक बच्चों का चयन किया गया हैं। लगभग 45 प्रकार के असंगठित कर्मकारो के पंजीकरण पर जोर दिया गया है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु 38139 श्रमिकों को 33 करोड़ 5 लाख 1 हजार चौवन रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई हैं। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, एसडीएम गौरव श्रीवास्तव, रोशनी यादव, अमित शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, बीएसए गौतम प्रसाद रहे।

chat bot
आपका साथी