डायरिया की चपेट में आने से दो महिलाओं की हालत बिगड़ी

क्षेत्र के बरी गांव स्थित रिश्तेदार के घर आई दो महिल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:38 PM (IST)
डायरिया की चपेट में आने से दो महिलाओं की हालत बिगड़ी
डायरिया की चपेट में आने से दो महिलाओं की हालत बिगड़ी

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : क्षेत्र के बरी गांव स्थित रिश्तेदार के घर आई दो महिलाएं मंगलवार की रात डायरिया की चपेट में आने से बीमार हो गईं। घरेलू उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर घर के लोगों ने दोनों महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

महोगढ़ी गांव निवासी सोनपती (50) व आरती (21) दो दिन पूर्व अपने रिश्तेदार बरी गांव निवासी रामहित के यहां आई थी। मंगलवार की रात अचानक बारी-बारी से दोनों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। हालत बिगड़ती देख घर के लोग निजी साधन से आनन- फानन में पीएचसी पर लेकर आए। बताया जा रहा है कि घर में खाना खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी और उल्टी-दस्त शुरू हो गई। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि दोनों महिलाएं डायरिया की चपेट में आ गई थी। हालांकि दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। चिकित्सक ने ग्रामीणों से अपील की है कि बासी भोजन व दूषित पानी का इस्तेमाल न करें। अपने आसपास साफ-सफाई रखें। हल्की सी उल्टी व दस्त होती है तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।

chat bot
आपका साथी