विधानमंडल उपसमिति की सभापति ने जांच में पकड़ी गड़बड़ी

जागरण संवाददाता मीरजापुर विधानमंडल उपसमिति की अध्यक्ष सरिता भदौरिया ने गुरुवार को महि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:57 PM (IST)
विधानमंडल उपसमिति की सभापति ने जांच में पकड़ी गड़बड़ी
विधानमंडल उपसमिति की सभापति ने जांच में पकड़ी गड़बड़ी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर :

विधानमंडल उपसमिति की अध्यक्ष सरिता भदौरिया ने गुरुवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न गृहों का निरीक्षण किया। इस दौरान संप्रेक्षण गृह, किशोर मोर्चाघर, वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय, वृद्धा आश्रम, जेल परिसर का बारीकी से मुआयना किया।

जांच के दौरान जिला महिला चिकित्सालय में महिलाओं को दिए जा रहे भोजन के रिकार्ड में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य संस्कृति में सुधार लाने का निर्देश दिया।कछवां में भी कमी मिलने पर हिदायत दी। सीएमओ पीडी गुप्ता से जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मंडलीय चिकित्सालय परिसर में स्थित कुपोषण अस्पताल को देखा। वहां भर्ती मरीजों के परिजनों से बात की। बच्चों को फल वितरण किया। इसके बाद जिला महिला चिकित्सालय पहुंची। वहां पर महिलाओं को दिए जाने वाले भोजन के रिकार्ड रजिस्टर में भारी खामियां पकड़ी। एक महिला को तीन बार नाश्ता व चार बार भोजन दिए जाने की बात कही गई है, जो संभव नहीं है। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा। अस्पताल में पत्नी को लेकर भर्ती लालगंज के खजुरी निवासी नागेंद्र ने वार्ड में पंखा नहीं होने की शिकायत की। कुछ लोगों ने प्रसव के बाद बच्चों को दूध न पिलाने की बात कही। उन्होंने इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डाक्टर से लेकर कर्मचारी के पास आइडी कार्ड न दिखाने पर नाराजगी जताई। कहा कि सभी अपने आइडी के साथ रहें।

सभापति ने वन स्टॉप सेंटर कीसेवाओं एवं कार्यशैली की जानकारी ली। रिकॉर्ड व रजिस्ट्ररों की जांच की। सेंटर पर उपस्थित समस्त कर्मियों से उनके पद के दायित्व के बारे में जानकारी ली। जेल पहुंचकर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दूबे, डीपीओ वाणी मौर्य, बीएसए गौतम प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

कागजात न दिखाने पर नाराज हुईं सभापति

कछवां: महिला एवं बाल विकास संबंधित संयुक्त समिति की प्रथम उपसमिति की सभापति सरिता भदौरिया ने अपनी टीम के साथ सीएचसी का निरीक्षण किया। उनके साथ उपसमिति की सदस्य सुचिस्मिता मौर्य व अनुसचिव वाईबी सिंह ने अस्पताल पहुंचते ही वार्ड लेबर रूम, एक्सरे रूम व दवा भंडारण कक्ष के साथ सफाई व्यवस्था तथा कोविड 18 टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के बाहर और अंदर मरीजों से उनकी समस्या के बारे में पूछताछ की। मरीजों ने कोविड वैक्सीन नहीं लगाने की बात बताई।

इस पर अधीक्षक डाक्टर सीबी पटेल ने बताया कि मझवां ब्लाक कार्यालय में वैक्सीनेशन हो रहा है। वैक्सीन देर शाम तक आ जाएगा, कल से पुन: लगना शुरू हो जाएगा। तत्पश्चात अस्पताल के अभिलेखों की छानबीन की। महिलाओं के इलाज तथा बाल प्रष्टाहार की समीक्षा की। वहीं अस्पताल कर्मी निरीक्षण के दौरान मांगे गए कुछ अभिलेख नहीं दिखा पाए। इस पर कड़ी हिदायत दी। सीएमओ के बैठक में सभी मांगे गए कागजात को लेकर तलब किया।

chat bot
आपका साथी