ईंटभट्ठा श्रमिक का शव पेड़ से लटकता मिला

विध्याचल थाना क्षेत्र के डडवा पकसेडा ईट भट्ठे के पास शीशम पेड़ से फांसी के फंदे से युवक का शव लटकता मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जिगना और विध्याचल की पुलिस ने संयुक्त रूप से शव को नीचे उतरवाने के बाद छानबीन शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 07:46 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 10:55 PM (IST)
ईंटभट्ठा श्रमिक का शव  पेड़ से लटकता मिला
ईंटभट्ठा श्रमिक का शव पेड़ से लटकता मिला

जासं, जिगना (मीरजापुर) : विध्याचल थाना क्षेत्र के डडवा पकसेडा ईट भट्ठे के पास शीशम पेड़ से फांसी के फंदे से युवक का शव लटकता मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जिगना और विध्याचल की पुलिस ने संयुक्त रूप से शव को नीचे उतरवाने के बाद छानबीन शुरू कर दिया। मृतक की पत्नी द्वारा शिनाख्त होने के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उड़ीसा के नावपेड़ा जनपद के बेलकूटी थाना क्षेत्र के चेहरा ग्राम निवासी मायाराम (35) डडवा पकसेड़ा गांव में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता थे। दो दिन से वह घर से गायब थे। पत्नी भिला ने बताया कि पति माया राम काफी समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रहे थे। बुधवार को दोपहर मे भट्ठे के पास ही शव शीशम के पेड़ पर लटकते देख भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को सूचना दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाया। इसी बीच जानकारी होने पर जब मौके पर पहुंची तो शव देख होश उड़ गए। मृतक के तीन बच्चे हैं जिसमे अंजली 16 सुभाष 15 अजय 10 वर्ष है। मृतक के चचेरे भाई पूरन बरिहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मायाराम मानसिक रूप से विक्षिप्त थे।

chat bot
आपका साथी