अस्थायी मार्ग निर्माण का निर्देश

जागरण संवाददाता मीरजापुर जलजमाव की समस्या को लेकर नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार की द

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:20 PM (IST)
अस्थायी मार्ग निर्माण का निर्देश
अस्थायी मार्ग निर्माण का निर्देश

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जलजमाव की समस्या को लेकर नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार की दोपहर नटवां मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को बरसात में अस्थायी मार्ग निर्माण कर बड़े गड्ढों को भरने के साथ ही टूटे चेंबर को बदलने का निर्देश दिया। नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि सड़क सुधार योजना के तहत सबरी चौराहे से चिमनी तक मार्ग निर्माण के लिए शासन से लेकर मंडलायुक्त तक पत्रक सौंपा जा चुका है। इसकी अनुमानित लागत 2.68 करोड़ है। शासन से स्वीकृति मिलते ही मार्ग निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता सुनील मौर्या, महेश वर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी