घर-घर जाकर बसपा की बताएं नीतियां

मीरजापुर बहुजन समाज पार्टी नगर विधानसभा की मासिक बैठक प्रवेश खान के आवास पर हुई। इसमें सेक्टर व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के कार्याें की समीक्षा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:15 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:15 PM (IST)
घर-घर जाकर बसपा की बताएं नीतियां
घर-घर जाकर बसपा की बताएं नीतियां

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बहुजन समाज पार्टी नगर विधानसभा की मासिक बैठक प्रवेश खान के आवास पर हुई। इसमें सेक्टर व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के कार्याें की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना ने कहा कि बूथ स्तर पर पांच कार्यकर्ता बनाए। कहा कि घर-घर जाकर बसपा की नीतियां और सरकार की उपलब्धियां जनता को बताए। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पांचों सीटों पर विजय प्राप्त करना है। सददाम राइन ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। मनोज कुमार गौतम, सुरेंद्र मौर्या, विश्वनाथ, जगदीश सोनकर, कुंदन, रामजीत आदि रहे।

chat bot
आपका साथी