कुएं में गिरने से किशोर व वृद्ध की मौत, कोहराम

स्थानीय थानाक्षेत्र के चंद्रगढ़ मुडेल गांव में घर से सौ मीटर दूर स्थित कुएं में गिरने से किशोर की मौत हो गई। वह कुएं में पानी लेने गया था। वहीं दूसरी घटना लालगंज थानाक्षेत्र के देवरी उत्तर गांव में घटी जहां लघुशंका के लिए निकले वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Apr 2020 04:41 PM (IST) Updated:Wed, 29 Apr 2020 09:21 PM (IST)
कुएं में गिरने से किशोर व वृद्ध की मौत, कोहराम
कुएं में गिरने से किशोर व वृद्ध की मौत, कोहराम

जासं, हलिया (मीरजापुर) : स्थानीय थानाक्षेत्र के चंद्रगढ़ मुड़ेल गांव में घर से सौ मीटर दूर स्थित कुएं में गिरने से किशोर की मौत हो गई। वह कुएं में पानी लेने गया था। दूसरी घटना लालगंज थानाक्षेत्र के देवरी उत्तर गांव में घटी, जहां लघुशंका के लिए निकले वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई की।

हलिया थानाक्षेत्र के चंद्रगढ़ मुड़ेल निवासी नागेंद्र उर्फ कौशल (12) पुत्र खुरमूट बुधवार सुबह मवेशियों को चराने के लिए घर से सुबह नौ बजे निकला। घर से सौ मीटर दूर स्थित कुएं से वह पानी लेने गया तभी उसका पैर फिसला और वह कुएं में गिर गया। चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग पहुंचे व कुएं में उतरकर उसे बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने कटिया के माध्यम से किशोर का शव कुएं से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज योगेंद्र पांडेय, एसआइ विजय सरोज ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बस्ती के लोगों ने बताया कि दो महीने से हैंडपंप खराब होने की वजह से लोगों को कुएं का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इसी वजह से किशोर की जान भी चली गई। एसडीएम शिव प्रसाद ने बताया कि जानकारी मिली है और जांच कराई जा रही है।

कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत

लालगंज : स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम देवरी उत्तर निवासी सत्तीनी (80) पुत्र लुध्धुर की मंगलवार की देर रात कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी बुधवार सुबह करीब 10 बजे मिली। परिजनों की मानें तो देर रात लघुशंका करने जाते समय घर के पास ही कुएं में गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। सुबह खोजबीन शुरू की गई तो शव कुएं में उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई की।

chat bot
आपका साथी