खेत से वापस आने पर किशोरी अचेत, मौत

कोतवाली क्षेत्र के नुनौटी गांव में किसी विषैले जंतु के काटने से खेत में काम कर रही किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी विषैले जंतु के काटने से सविता की मौत हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:14 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 07:14 PM (IST)
खेत से वापस आने पर किशोरी अचेत, मौत
खेत से वापस आने पर किशोरी अचेत, मौत

जासं, चुनार (मीरजापुर) : कोतवाली क्षेत्र के नुनौटी गांव में किसी विषैले जंतु के काटने से खेत में काम कर रही किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी विषैले जंतु के काटने से सविता की मौत हुई है।

नुनौटी गांव निवासी रामनरेश यादव की पुत्री सविता (16) रविवार को सुबह गेहूं के खेत में कटाई के लिए गई थी। जहां से वापस घर आने के बाद दोपहर में अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे स्थानीय प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया लेकिन उसी दशा में सुधार नहीं आया और वह उल्टियां करने के बाद बेहोश हो गई। देर शाम परिजन किसी तरह उसे चुनार चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा आशंका व्यक्त की जा रही है कि अचानक किसी जंतु के काटने से उसकी तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी