छत से कूदी किशोरी, घायल

चुनार कोतवाली के पचराव गांव में रविवार की दोपहर में घर की छत से कूदने पर किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए चुनार ले जाया गया। गांव के दक्षिणी छोर पर राजकुमार शर्मा का एक मंजिला मकान है। रविवार की दोपहर राजकुमार की 17 वर्षीय पुत्री घर के पीछे की तरफ अचानक छत से कूद पड़ी। उस समय राजकुमार पत्नी व 12 वर्षीय बेटे के साथ मकान के आगे वाले हिस्से में थी। घटना को अफरा-तफरी मच गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2020 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 06:56 PM (IST)
छत से कूदी किशोरी, घायल
छत से कूदी किशोरी, घायल

सीखड़ : चुनार कोतवाली के पचराव गांव में रविवार की दोपहर में घर की छत से कूदने पर किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए चुनार ले जाया गया। गांव के दक्षिणी छोर पर राजकुमार शर्मा का एक मंजिला मकान है। रविवार की दोपहर राजकुमार की 17 वर्षीय पुत्री घर के पीछे की तरफ अचानक छत से कूद पड़ी। उस समय राजकुमार पत्नी व 12 वर्षीय बेटे के साथ मकान के आगे वाले हिस्से में थी। घटना को अफरा-तफरी मच गई। (जासं)

गांव की गलियों में मिली टाफियां, लगाई आग

सीखड़ : चुनार कोतवाली के पचरांव गांव की गलियों में रविवार की दोपहर टाफियां मिलने से लोगों के आश्चर्य का ठिकाना न रहा। गलियों में पड़ी टाफियों का पता चलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। डायल 112 पर काल किया गया। पीआरवी कर्मियों ने टाफियों का उपयोग करने से लोगों को मना किया। ग्रामीणों ने टाफियां इकठ्ठा कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। घटना की खूब चर्चा होती रही। (जासं) ट्रांसफार्मर जला, पेयजल किल्लत

चील्ह : विकास खंड कोन क्षेत्र के तिलठी गांव में लगा जल निगम द्वारा स्थापित ओवरहेड टैंक के नलकूप का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व चक्रवाती आंधी तूफान के कारण जल गया था। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत उपकेंद्र चील्ह तथा संबंधित अवर अभियंता से ट्रांसफार्मर बदलवाने की गुहार लगाई कितु अब तक जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। आक्रोशित ग्रामीणों तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है जिससे पेयजल समस्या दूर हो सके। (जासं)

chat bot
आपका साथी