किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

स्थानीय चौकी क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही परिवार के लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 06:56 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:56 PM (IST)
किशोरी ने खाया 
विषाक्त पदार्थ, मौत
किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

जासं, राजगढ़ (मीरजापुर) : स्थानीय चौकी क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया तो हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत में सुधार न होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते घर में कोहराम मच गया। राजगढ़ गांव निवासी चौदह वर्षीय किशोरी किसी बात से नाराज होकर रात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिवार के सदस्यों को जब जहर खाने की जानकारी हुई तो लोग अवाक रह गए। आनन-फानन में किसी तरह घर के लोग उसे सीएचसी लेकर भागे। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू किया गया लेकिन लगातार हालत खराब होता देख चिकित्सकों द्वारा किशोरी को अच्छे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया और मंडलीय अस्पताल के लिए किशोरी का ले जाया जाने लेकिन कुछ दूरी पर किशोरी की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी