बारिश से ढहा टीन शेड व दीवार, दो महिला समेत चार घायल

जनपद के दो स्थानों पर बारिश से टीन शेड व दीवार गिरने से दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने एक दंपती की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:02 PM (IST)
बारिश से ढहा टीन शेड व दीवार, दो महिला समेत चार घायल
बारिश से ढहा टीन शेड व दीवार, दो महिला समेत चार घायल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद के दो स्थानों पर बारिश से टीन शेड व दीवार गिरने से दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने एक दंपती की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

लालगंज : क्षेत्र के बसकोप गांव में मंगलवार की देर रात बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इससे घर के अंदर सो रहे बुद्धिराम कोल व उनकी पत्नी मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर दंपती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

जमालपुर : क्षेत्र के रेरूपुर गांव में बुधवार की सुबह सीमेंट शेड का बरामदा बरसात से जमींदोज हो जाने से दंपती घायल हो गए और मलबे में गृहस्थी का सामान दब गया। मंगलवार की शाम से हो रही बरसात से पोषू बियार का सीमेंट शेड भोर में गिर गया। बरामदे के नीचे सो रहे पोषू बियार का पुत्र सत्तन व बहू सरगम मलबे की जद में आकर घायल हो गए। बरामदे में रखा गृहस्थी का सामान अनाज, चूल्हा, सिलाई मशीन, बेड, बिस्तर, प्लास्टिक की कुर्सी दबकर नष्ट हो गया।

chat bot
आपका साथी