गंगा में स्नान के दौरान किशोर डूबा, मौत

विध्याचल स्थित बाबूघाट के सामने रेता पर गंगा में स्नान करने के लिए परिजनों संग गए सिद्धार्थ त्रिपाठी (17) पुत्र विध्यवासिनी त्रिपाठी निवासी पश्चिम मोहाल डूब गए। जानकारी होते ही साथ गए परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे गोताखोरों ने आधे घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से अचेतावस्था में निकाल लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:13 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:12 AM (IST)
गंगा में स्नान के दौरान किशोर डूबा, मौत
गंगा में स्नान के दौरान किशोर डूबा, मौत

जासं, विध्याचल (मीरजापुर) : विध्याचल स्थित बाबूघाट के सामने रेता पर गंगा में स्नान करने के लिए परिजनों संग गए सिद्धार्थ त्रिपाठी (17) पुत्र विध्यवासिनी त्रिपाठी निवासी पश्चिम मोहाल डूब गए। जानकारी होते ही साथ गए परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे गोताखोरों ने आधे घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से अचेतावस्था में निकाल लिया। परिजन आनन-फानन में एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही पूरे मोहाल में मातम पसर गया। मृतक की मां, बुआ बार-बार रोते रोते बेसुध होकर गिर जा रही थी। मृतक घर का इकलौता था व सभासद घटा त्रिपाठी पत्नी संगम त्रिपाठी का भातीजा था। सिद्धांत त्रिपाठी बातचीत और व्यवहार से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले किशोर था।

chat bot
आपका साथी