एसपी ने रूटमार्च कर शांति का दिया संदेश

पांच अगस्त और रक्षा बंधन के त्योहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस और पीएसी बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल मार्च किया। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों में भय पैदा करनें तथा अमन चैन पसन्द नागरिकों में सुरक्षित वातावरण के प्रति विश्वास

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 10:57 PM (IST)
एसपी ने रूटमार्च कर शांति का दिया संदेश
एसपी ने रूटमार्च कर शांति का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : रक्षा बंधन के त्योहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस और पीएसी बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल मार्च किया। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों में भय पैदा करने तथा अमन चैन पसंद नागरिकों में सुरक्षित वातावरण के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु पुलिस हमेशा तत्पर है। कप्तान ने लोगों को अमन-चैन के साथ जीवन बिताने का संदेश दिया।

पैदल मार्च का प्रारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होकर शहर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके क्रमश: रमईपट्टी, तरकापुर, संकटमोचन, वासलीगंज, घण्टाघर, पक्की सराय आदि होते हुए सम्पूर्ण शहर क्षेत्र में किया गया। स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर वर्तमान समय मे फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 की को देखते हुए अपने घरों में रहकर पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील भी की गई। इस दौरान वाहनों, व्यक्तियों की चेकिग की गई। क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार, शहर कोतवाल रविद्र प्रताप यादव, कटरा कोतवाल समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उधर ग्रामीण इलाके की पुलिस द्वारा भी पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया।

chat bot
आपका साथी