कृषि क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा तो विकास होगा : डा. पंजाब सिंह

क्षेत्र के श्री गांधी विद्यालय परिसर में मंगलवार को डा. प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:20 PM (IST)
कृषि क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा तो विकास होगा : डा. पंजाब सिंह
कृषि क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा तो विकास होगा : डा. पंजाब सिंह

जागरण संवाददाता, कछवां (मीरजापुर) : क्षेत्र के श्री गांधी विद्यालय परिसर में मंगलवार को डा. प्रीतम सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. पंजाब सिंह ने स्व. डा. प्रीतम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद पुस्तकालय व वाचनालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

उन्होंने कहा कि डा. प्रीतम सिंह ने भारत का नाम विदेशों में रोशन किया था। आज पुस्तकालय एवं वाचनालय स्थापित हो जाने से छात्रों को स्थानीय स्तर पर शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगा। साथ ही कृषि शिक्षा क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा और विकास होगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता नाथ पाल, प्रमोद कुमार उपाध्याय, समीर अहमद, हरिमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी