सुरक्षा व सम्मान को छात्राओं ने सीखा मार्शल आर्ट

जागरण संवाददाता मीरजापुर बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए केबीपीजी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:23 PM (IST)
सुरक्षा व सम्मान को छात्राओं ने सीखा मार्शल आर्ट
सुरक्षा व सम्मान को छात्राओं ने सीखा मार्शल आर्ट

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए केबीपीजी कालेज में मिशन शक्ति अभियान मंगलवार को चलाया गया। आत्मसुरक्षा के लिये छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही पाक्सो एक्ट 2012 की जानकारी दी।

प्रभारी प्राचार्य डा. देवेंद्र पांडेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार के मंशा के अनुरूप छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। मेजर डा. सुनीता त्रिपाठी ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के संदर्भ में प्रशिक्षण की कार्ययोजना बनाई गई है। छात्राओं को जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। लेफ्टिनेंट डा. मकरंद जायसवाल ने छात्राओं को लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों की सरंक्षण का अधिनियम 2012 (पाक्सो एक्ट) के बारे में बताया। डा. रत्नलाल ने छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्यवर्धन तथा पोषण के प्रति जागरूक किया। कहा कि कोविड 19 काल में इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिये संतुलित भोजन आवश्यक है। डा. अशोक कुमार सिंह, डा. धनंजय सिंह, डा. पीयूष कमल द्विवेदी, डा. सुभाष पांडेय, मनोज कुमार चौबे, शरद चंद्र उपाध्याय, डा. प्रताप सिंह, रत्नेश वर्मा एवं सूर्यदेव मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन डा. रामदास ने किया।

chat bot
आपका साथी