विधानसभा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को जीतने की बनी रणनीति

जागरण संवाददाता मीरजापुर समाजवादी पार्टी की जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में शनिवार को म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 06:53 PM (IST)
विधानसभा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को जीतने की बनी रणनीति
विधानसभा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को जीतने की बनी रणनीति

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : समाजवादी पार्टी की जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में शनिवार को मासिक बैठक हुई। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बूथ व सेक्टर मजबूती का संकल्प लिया गया। इस दौरान मंडलीय प्रशिक्षण शिविर की सफलता का श्रेय जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को दिया गया।

जिलाध्यक्ष ने मंडलीय प्रशिक्षण शिविर की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी दम खम के साथ उतरेगी। विधान सभा चुनाव में पार्टी 351 सीटों से अधिक सीटें जीतकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनने का काम करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से सेक्टर, बूथ को मजबूत करने के लिए जुटना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ता से अपने क्षेत्र में बदहाल कानून व्यवस्था, रोजगार संकट, आवारा पशुओं से बर्बाद होती किसानों की फसल, आरक्षण खात्मे की साजिश जैसे मुददों पर लोगों को जागरूक करें। विधानसभा अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए ऐसे प्रत्याशियों को चयनित करें जो अपने क्षेत्र अच्छी पकड़ रखते हो। बैठक का संचालन अभय यादव ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, गुलाब यादव, पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, जवाहर लाल मौर्या, रोहित शुक्ला, मुरारी यादव, लालता बियार, रामगोपाल बिद, संजय यादव, सुनील पांडेय, रवि प्रकाश, राजू चौबे, शैलेश पटेल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी