भारत बंद सफल बनाने की बनी रणनीति

जागरण संवाददाता जमालपुर (मीरजापुर) जमालपुर बाजार स्थित कार्यालय पर रविवार को भारतीय कि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:04 PM (IST)
भारत बंद सफल बनाने की बनी रणनीति
भारत बंद सफल बनाने की बनी रणनीति

जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : जमालपुर बाजार स्थित कार्यालय पर रविवार को भारतीय किसान सेना की संकल्प महापंचायत हुई। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में 27 सितंबर को भारत बंद सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हितों का ध्यान नहीं रख रही है। भ्रष्टाचार एवं महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। सरकार की नीतियों से किसान परेशान है। जब तक सरकार नया किसान बिल वापस नहीं लेती, तब तक किसानों का संघर्ष चलता रहेगा। भाकिसे के सदस्यों के साथ बाजार भ्रमण कर 27 सितंबर को बाजार बंद रखने की अपील की। इस दौरान ज्ञानधर तिवारी, उदय पटेल, सतीश सिंह, बबलू चौबे, अशोक पाठक, जगदीश राय,रामवृक्ष सिंह, श्यामजी सिंह, केशरीनंदन चतुर्वेदी, पूर्णेंदु मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह धन्नजय सिंह, दिनेश सिंह, मुन्ना सिंह, भोलानाथ शर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी