राज्य महिला आयोग सदस्य को पीड़ित महिलाओं ने सुनाई व्यथा

जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को लेकर काफी गंभीर है। अधिकारी शासन की मंशानुरुप महिलाओं की समस्याओं को सुनें और हर संभव प्राथमिकता पर निराकरण करें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:03 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:53 PM (IST)
राज्य महिला आयोग सदस्य को पीड़ित महिलाओं ने सुनाई व्यथा
राज्य महिला आयोग सदस्य को पीड़ित महिलाओं ने सुनाई व्यथा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को लेकर काफी गंभीर है। अधिकारी शासन की मंशानुरुप महिलाओं की समस्याओं को सुनें और हर संभव प्राथमिकता पर निराकरण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान 20 महिलाओं ने सदस्य के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा, जिसके निराकरण का निर्देश सदस्य ने दिया।

सदस्य ने जन सुनवाई के दौरान थाना हलिया के प्रकरण में नाबालिग बच्चों के आवासित विद्यालय में नामांकन के लिए समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद्र दुबे को निर्देश दिया। थाना कटरा कोतवाली से संबंधित पीड़िता के पुर्नवास के लिए स्वधार गृह में रखने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी को निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिलाओं के हित में विभाग की ओर से संचालित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की कानूनी पैरवी के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहयोग लिया जाए। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सीएमएस डा. संजय पांडेय, सीओ सिटी प्रभात राय, जिला सूचना अधिकारी डा. पंकज कुमार, नायब तहसीलदार उमेशचंद्र, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रमेश कुमार राय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी