पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्या

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिला पंचायत सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने पी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:41 PM (IST)
पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्या
पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्या

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिला पंचायत सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई मामलों का निस्तारण किया गया।

सदस्य के समक्ष महिला उत्पीड़न, घरेलू हिसा, दहेज उत्पीड़न, जमीनी विवाद, मानसिक उत्पीड़न, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, छेड़खानी, पाक्सो संबंधी 23 मामले आए, जिनमें से आठ मामलों को तत्काल निस्तारित किया गया। कोरोना से मृत लोगों के आश्रित चार बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

सदस्य ने बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सभी विभागों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत आवेदन पत्र भरवाने का निर्देश दिया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 के कारण मृत लोगों के बच्चों को चिहित करते हुए योजना के तहत लाभ प्रदान करने की कार्रवाई की जा रही है। सभी विकास खंडों में शिविर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना, बाल विकास परियोजना विभाग से संचालित योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई है।

इस दौरान सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, एएसपी संजय वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, संरक्षण अधिकारी डा. रमेश कुमार, महिला कल्याण अधिकारी डा. मंजू यादव, केन्द्र प्रबंधक पूजा मौर्या रहे।

chat bot
आपका साथी