आज से 18 साल के ऊपर के लोगों को लगेगा टीका

जागरण संवाददाता मीरजापुर आज से 18 साल के ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:15 PM (IST)
आज से 18 साल के ऊपर के लोगों को लगेगा टीका
आज से 18 साल के ऊपर के लोगों को लगेगा टीका

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : आज से 18 साल के ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। टीकाकरण के लिए मंडलीय चिकित्सालय समेत कुल 17 सेंटर व 130 बूथ बनाए गए हैं। टीका सुबह दस से शाम चार बजे तक लगेगा। केवल उन्हीं लोगों को टीका लगेगा, जिन्होंने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।

जनपद में 18 साल के ऊपर के लगभग 11 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। इसकी कवायद आज सुबह दस बजे से शुरू कर दी जाएगी। मंडलीय चिकित्सालय समेत समस्त सीएचसी-पीएचसी पर वैक्सीन पहुंच गई है। टीकाकरण के लिए शासन से स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की लगभग 20 हजार डोज भेजी गई है। अभी तक 4540 लोगों ने टीका लगवाने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। लगभग 3300 लोगों को एक दिन में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जितने लोग आ जाएंगे, उनको टीका लगाया जाएगा। सुबह दस से शाम चार बजे तक ही टीका लगेगा। इसलिए साढ़े तीन बजे तक अधिकांश लोग पहुंच जाएं। जिनको शाम को टीका लगेगा, उनको साढ़े तीन बजे तक सेंटर पर पहुंच जाना होगा तभी कोविशील्ड की डोज खोली जाएगी। अगर लोग चार बजे सेंटर पर जाएंगे और एक-दो लोग रहेंगे तो उसकी डोज नहीं खोली जाएगी। एक बूथ पर टीका लगाने के लिए चार लोग रहेंगे मौजदू

टीका लगाने के लिए एक बूथ पर चार लोग तैनात किए जाएंगे। इसमें से दो लोग उनके रजिस्ट्रेशन की जांच करेंगे और दो स्टाफ नर्स पात्रों को टीका लगाने का काम करेंगी।

इन 17 सेंटरों पर लगेगा टीका

मंडलीय चिकित्सालय समेत विध्याचल, अहरौरा, मड़िहान, राजगढ़, चील्ह, चुनार, जमालपुर, कछवां, लालगंज के सीएचसी व चुनार, हलिया, पटेहरा, विजयपुर, गुरूसंडी, पड़री पीएचसी पर बनाए गए सेंटर पर टीका लगाया जाएगा।

12 सप्ताह बाद ही दूसरा डोज लगवाएं युवा 18 साल के ऊपर के लोग पहला डोज लगवाने के 12 सप्ताह बाद ही दूसरा डोज लगवाने के लिए सेंटर पर जाएं। इस बीच सेंटर पर टीका लगवाने सेंटर पर चले गए तो उनको प्रमाण पत्र देने में दिक्कत होगी। इसलिए 12 सप्ताह बाद ही दूसरा टीका लगवाने जाए। वर्जन

आज से जनपद के 17 सेंटरों पर 18 साल के ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

- डा. नीलेश कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।

chat bot
आपका साथी