ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में निखरी खेल प्रतिभा

नरायनपुर विकास खंड की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवशंकरी धाम के प्रांगण में हुआ। इसका शुभारंभ एसडीएम चुनार नीरज प्रसाद पटेल ने दीप प्रज्वलन कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:20 PM (IST)
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में निखरी खेल प्रतिभा
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में निखरी खेल प्रतिभा

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नरायनपुर विकास खंड की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवशंकरी धाम के प्रांगण में हुआ। इसका शुभारंभ एसडीएम चुनार नीरज प्रसाद पटेल ने दीप प्रज्वलन कर किया। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में खुशी उजाला, बालक वर्ग में अवधेश, 100 मीटर बालिका में खुशी, बालक वर्ग में लकी आशीष, 200 मीटर में मीनू तथा शिवम, 400 मीटर में शिवम प्रथम स्थान पर रहे। वहीं कबड्डी बालक में न्याय पंचायत देवरिया, खोखो बालक व बालिका वर्ग में देवरिया न्याय पंचायत प्रथम रही।

इस दौरान ऊंची कूद, लंबी कूद, योगा, जिम्नास्टिक आदि खेल संपन्न हुए। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी नरायनपुर पीएस राम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। निर्णायक की भूमिका में प्रकाश सिंह बादल, चंदन सिंह, अराधना शुक्ला, विनोद सिंह आदि थे। संचालन धीरज सिंह व अध्यक्षता प्रभुनारायण सिंह ने की। प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

जमालपुर : ब्लाक स्तरीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को देवकली इंटर कांलेज के खेल मैदान में किया गया। इसमें 13 न्याय पंचायतों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बीडीओ सूर्य नारायण पांडेय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 600 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में भुइली न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय सुरहां की आंचल, 100 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक में रोशनहर न्याय पंचायत की संदीपा ने प्रथम स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के 600 मीटर दौड़ में मादापुर डकही न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय जुड़ई के छोटू चौहान, 200 एवं 100 मीटर दौड़ में दूधनाथ यादव, चक्का फेंक व गोला फेंक में भुइली न्याय पंचायत के रामबाबू ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्राथमिक विद्यालय स्तर बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में भुइली न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय भुइली प्रथम के हसीबुल, लंबी कूद में जयपट्टी न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय भदावल की अनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में रोशनहर न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रामपुर के सतीश, लंबी कूद में जयपट्टी न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय भदावल के अनिल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षाधिकारी डा. अरुण कुमार सिंह ने विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र दिया। बृजेश भूषण सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह ने उद्घोषक की भूमिका व व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह, रोहित सिंह, त्रिलोकी सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान एसआरजी सरिता तिवारी, सीडीपीओ रविद्रनाथ सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.राजन सिंह, अरविद त्रिपाठी, विभा पटेल, ज्योति पांडेय, मनीषा पांडेय, रीना राय, गीता सिंह, कंचन सिंह आदि थीं।

chat bot
आपका साथी