नवनियुक्त प्रदेश सचिव का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव सिद्धांत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:07 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:07 PM (IST)
नवनियुक्त प्रदेश सचिव का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
नवनियुक्त प्रदेश सचिव का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव सिद्धांत यादव के प्रथम आगमन पर इमामबाड़ा तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश सचिव सीधे सपा जिला कार्यालय पहुंचकर डा. राम मनोहर लोहिया के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किया और समाजवादी पार्टी का पताखा फहराने का संकल्प लिया।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि समाजवादी नीतियों को गीत-संगीत के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा 350 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, अभय यादव, चंद्रेश सिंह, सलीम बादशाह, सूरज यादव, शशांक यादव, अमरेश चंद यादव, रामजी यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी