धूमधाम से मनाया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन बुधवार को जनपद के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट समेत के पांचों विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाने के बाद हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 09:22 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 11:49 PM (IST)
धूमधाम से मनाया सपा राष्ट्रीय  अध्यक्ष अखिलेश का जन्मदिन
धूमधाम से मनाया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन बुधवार को जनपद के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट समेत पांचों विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाने के बाद हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर सभी संकल्प लेते हैं कि डा. लोहिया का सपना समता संपन्नता व अमीरी गरीब के बीच की दूरी को खत्म करने के लिए हम सभी संघर्षशील रहेंगे। जिससे आने वाले समय में सपा की सरकार बने और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आंदोलन अभियान को मूर्त रूप मिले। पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने स्टेशन रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जन्मदिन मनाया। इसके अलावा छानबे में जुम्मन खां, नगर में अनिल यादव, मझवां में अनिल यादव, चुनार में रविप्रकाश त्रिपाठी, मड़िहान शैलेश पटेल, समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। साइकिल रैली भी निकली गई। इस दौरान शिवशंकर सिंह यादव, मुन्नी यादव, प्रभात सिंह, अशोक यादव, सुरेंद्र पटेल, जवाहर मौर्या, डा. अरविद, रोहित, आनंद, रामगोपाल, संजय, सुनील, शिवअचल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी