आनंदेश्वर महादेव का शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

नगर के पंसारी टोला स्थित श्रीश्री आंनदेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:00 PM (IST)
आनंदेश्वर महादेव का शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
आनंदेश्वर महादेव का शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के पंसारी टोला स्थित श्रीश्री आंनदेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही भक्तों में प्रसाद वितरण कर देर रात तक महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद देर रात तक बाबा भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर लोगों ने मन्नतें मांगी।

स्थानीय शिवभक्तों द्वारा मंदिर को फूल-माला तथा रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी की ओर से बाबा आंनदेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी गई। शिवभक्तों ने भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, धतुरा, माला-फूल के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव व बोल बम-बम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुजायमान रहा। वही महिलाओं द्वारा बोल बम का नारा है तू ही एक सहारा है..सुबह-सुबह ले शिव का नाम शिव आएंगे तेरे द्वार..के गीत प्रस्तुत कर लोगों को जयकारा लगाने पर विवश कर दिया। हालांकि महिलाओं द्वारा प्रतिदिन भजन कीर्तन किया जाता है। इससे मंदिर समेत आसपास भक्तिमय रहता है। इस मौके पर गोपालदास अग्रहरि, बाबूलाल यादव, अभिषेक केशरवानी, विष्णु गुप्ता, काव्य यादव, कान्हा, दिव्यांश, विवेक यादव, प्रीति गुप्ता, आशा देवी, साधना देवी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी