दो महिला सहित सात संक्रमित मिले

जागरण संवाददाता मीरजापुर जनपद में बुधवार को दो महिला सहित सात लोग कोरोना वायरस से संक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:19 PM (IST)
दो महिला सहित सात संक्रमित मिले
दो महिला सहित सात संक्रमित मिले

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में बुधवार को दो महिला सहित सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। परिवार को क्वारंटाइन करके सैंपल लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से लगभग 1697 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। 13 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर वार्ड से छोड़ दिया गया है।

पाजिटिव पाए गए लोगों में तरकापुर के एक पुरुष, संकटमोचन के एक पुरुष, कोठी धौकल हलिया के एक पुरुष, जमुहार राजगढ़, चेतगंज चील्ह की एक-एक महिला, करसड़ा कछवां, बधंवा जमुआ कछवां के एक -एक पुरुष शामिल है। वहीं ठीक हुए लोगों में कैलाशपुरी कालोनी, मगरदा गुरूसंडी के एक-एक पुरुष, सेटलमेंट एरिया चुनार के एक पुरुष,एक महिला शामिल है। रमईपट्टी के एक पुरुष, जमुहार राजगढ़ के एक पुरुष, चार महिला, चितरहा चुनार, जिगना विजयपुर के एक- एक पुरुष, अन्य जनपद की एक महिला भी स्वस्थ हुई हैं।

2865 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

जनपद में बुधवार को सात कोरोना संक्रमित मिलने से इनकी संख्या 2865 पहुंच गई। इसमें 2674 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 37 संक्रमितों की अबतक मौत हुई है। वर्तमान समय में 154 केस एक्टिव है। वहीं एक लाख 54 हजार 242 संक्रमितों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें एक लाख 52 हजार 400 संदिग्धों की रिपोर्ट आ चुकी है। 1842 की रिपोर्ट आना बाकी है।

chat bot
आपका साथी