आसमान में छाए घने बादलों को देख किसानों की बढ़ी धड़कने

छह दिन पूर्व आसमान में छाए घने बादलों के छंटने से जहां किसानों ने राहत की सांस ली थी। वहीं गुरवार की सुबह से आसमान में छाए बादलों को देखकर धान की फसलों की कटाई मड़ाई व उनकी सुरक्षा को लेकर किसानों को चिता सताने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 08:00 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 08:00 PM (IST)
आसमान में छाए घने बादलों को देख किसानों की बढ़ी धड़कने
आसमान में छाए घने बादलों को देख किसानों की बढ़ी धड़कने

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : छह दिन पूर्व आसमान में छाए घने बादलों के छंटने से जहां किसानों ने राहत की सांस ली थी। वहीं गुरवार की सुबह से आसमान में छाए बादलों को देखकर धान की फसलों की कटाई मड़ाई व उनकी सुरक्षा को लेकर किसानों को चिता सताने लगी है।

क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में अभी तक धान की फसलों की कटाई मड़ाई नहीं हो सकी है। मौसम में आए अचानक बदलाव को देखते हुए किसान धान की कटाई मड़ाई में तेजी से जुटे हुए हैं। क्षेत्र के दयाशंकर मिश्र, शंकर सिंह, विजय शंकर, मुख्तार अली, कलंदर वर्मा आदि किसानों ने बताया कि यदि आसमान में छाए घने बादलों ने बारिश का रूप अख्तियार किया तो खेत में पड़ी धान की फसल को भारी नुकसान होगा। वहीं बारिश होने से अरहर की फसल के अलावा अगेती बोई गई रबी की फसलें चना, सरसों, मटर, गेहूं, अलसी आदि के लिए फायदेमंद साबित होगी।

chat bot
आपका साथी