समस्याओं का तय समय पर करें निस्तारण : बीडीओ

जागरण संवाददाता लालगंज (मीरजापुर) स्थानीय विकास खंड सभागार में खंड विकास अधिकारी की अध्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:19 PM (IST)
समस्याओं का तय समय पर करें निस्तारण : बीडीओ
समस्याओं का तय समय पर करें निस्तारण : बीडीओ

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : स्थानीय विकास खंड सभागार में खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें मनरेगा स्वच्छ भारत मिशन,आवास की प्रगति से संबंधित जानकारियों का आदान प्रदान की गई। खंड विकास अधिकारी रमाकांत ने कहा कि जनता से जुड़े मामले और विकास से संबंधित योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समस्याओं का तय समय पर निस्तारण किया जाए।

इसी क्रम में प्रतिदिन प्रत्येक पंचायत भवन पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सचिव के साथ ग्राम प्रधान जनता दरबार लगाएंगे। साथ ही गांव से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे। प्रत्येक लाभार्थी आवास के कार्य को वरीयता देते हुए समय से ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान पूर्ण कराएं। उन्होंने बताया कि हर एक गांव में 10 सोख्ता गड्ढे बनाए जाने की जरूरत है, उसे समय से पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस मौके पर गणेश शंकर दुबे, संजय मौर्या, मोहित राकेश दुबे, मुकेश कुमार, श्यामधर तिवारी, महेंद्र कुमार, सावित्री सिंह, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी