धान उठान न करने वाले मिलरों को सख्त चेतावनी

शासन द्वारा गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ कर दिया गया है जबकि लालगंज क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र पर अभी तक धान के बोरों का ढेर पड़ा हुआ है। जगह न होने के कारण गेहूं खरीद नहीं हो पा रहा है। किसानों का गेहूं क्रयकेंद्र पर नहीं लिए जाने की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी शिवप्रसाद क्षेत्र के मिलों का निरीक्षण किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Apr 2020 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2020 04:37 PM (IST)
धान उठान न करने वाले मिलरों को सख्त चेतावनी
धान उठान न करने वाले मिलरों को सख्त चेतावनी

जासं, लालगंज (मीरजापुर) : शासन द्वारा गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ कर दिया गया है जबकि लालगंज क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र पर अभी तक धान के बोरों का ढेर पड़ा हुआ है। जगह न होने के कारण गेहूं खरीद नहीं हो पा रहा है। किसानों का गेहूं क्रयकेंद्र पर नहीं लिए जाने की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी शिवप्रसाद क्षेत्र के मिलों का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खरीदे गए धान क्रय केंद्र पर डंप हैं उठान न होने के कारणों का भी पड़ताल करते हुए मिलरों को सख्ती से आदेश दिया कि धान तत्काल प्रभाव से उठाएं अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के रुख को देखते हुए मिलरों में खलबली मच गई है। गेहूं की खरीद के शुभारंभ हो चुका है। मिलरों ने खरीदे गए धान का क्रय केंद्र से उठा नहीं किया जिसके कारण क्रय केंद्र के अधिकारी परेशान है।

chat bot
आपका साथी