धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती, निकली शोभा यात्रा

जागरण संवाददाता मीरजापुर संत रविदास जयंती शनिवार को जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया। श

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:21 PM (IST)
धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती, निकली शोभा यात्रा
धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती, निकली शोभा यात्रा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : संत रविदास जयंती शनिवार को जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया। शोभा यात्रा पुलिस लाइन से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते पुन: पुलिस लाइन समाप्त हुई। शोभा यात्रा में मनोहारी झांकी सजाई गई थी। संत रविदास संघर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में डंगहर मोहल्ले में आयोजित रविदास जयंती समारोह में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिभा महल एवं जाति की मोहताज नहीं होती। आपके आचरण, व्यवहार और कर्म आपको महान बनाते हैं। समाज के हर इंसान को अपना समझने वाले को जमाना याद करता है। महलों में पली मीराबाई चर्मकार संत शिरोमणि की शिष्या बनी। यह गुरु शिष्य के निर्मल मन को दर्शाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। रवि शंकर साहू, मनोज दमकल मुकेश कुमार केशवानी डा. अखिलेश अग्रहरि, शांतनु चतुर्वेदी जगन्नाथ, मनीष सिंह, अंकुर श्रीवस्ताव, शिवपाल कनौजिया, शिवलाल सोनकर, नितिन विश्वकर्मा, मनोज तिवारी आदि रहे। धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक राजकुमार भारतीय ने किया। जय हिद मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वावधान में संत रविदास जयंती मनाई गई। फिरोज अहमद, कमलेश सिंह चौहान, एजाज अहमद, दशरथ मौर्य, इंतेजार खां, राजू भारती आदि रहे।

chat bot
आपका साथी