पांच दिन से विवाहिता गायब, मायके वालों ने किया हंगामा

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी आशु (26) पत्नी राकेश सि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:37 PM (IST)
पांच दिन से विवाहिता गायब, मायके वालों ने किया हंगामा
पांच दिन से विवाहिता गायब, मायके वालों ने किया हंगामा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर :

जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी आशु (26) पत्नी राकेश सिंह के पांच दिन से गायब होने पर मायके वालों ने शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए ससुरालियों ने मारपीट कर गायब कर दिया है। उसे बरामद किया जाए। पुलिस ने उनकी तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर गैरइरादतन हत्या, दहेज उत्पीड़न आदि आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के हटिया भगतपुरा निवासी अशोक सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आशु सिंह की शादी 2019 में जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी राकेश कुमार सिंह के साथ की थी। आरोप हैं कि शादी के एक साल तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन एक साल बीतने के बाद ससुराली दहेज में दो लाख रुपये व एक बुलट की मांग करने लगे। नहीं देने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बारे में वह अक्सर बताया करती थी, लेकिन वे लोग परिवार का मामला बताकर उसे समझा देते थे। इसी बीच वे बेटी को पागल बताने लगे जबकि वह एमए की पढ़ाई की है और चंदौली के दुर्गा ग‌र्ल्स इंटर कालेज में पढ़ाती भी थी। 19 सितंबर की रात एक रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि आशु को ससुरालियों ने मारपीट कर गायब कर दिया है। जानकारी होने पर वे लोग जब उसके सुसराल पहुंचे तो सभी लोग फरार हो गए थे। 25 सितंबर को जिगना पुलिस ने फोन कर बताया कि एक महिला का शव गंगा में मिला है। रंग रूप देखने पर आशु का शव लग रहा है। पहचान करने के लिए वे चले आए। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव देखा तो वह उनकी बेटी का नहीं थी किसी अन्य महिला का था। पुलिस ने गायब आशु को बरामद करने की मांग की। इस संबंध में जिगना थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी