रोडवेज बस के धक्के से आटो पलटी, दो घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़िहान कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के सामने रोडवेज बस ने सवारी बैठी आटो में धक्का मारते हुए ट्रैक्टर जाकर भीड़ गई। वही आटो पलटने से उसमें बैठी महिला व किशोरी घायल हो गई। हादसे के बाद बस को छोड़कर उसका चालक फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 07:19 PM (IST)
रोडवेज बस के धक्के से 
आटो पलटी, दो घायल
रोडवेज बस के धक्के से आटो पलटी, दो घायल

जासं, मड़िहान (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़िहान कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के सामने रोडवेज बस ने सवारी बैठी आटो में धक्का मारते ट्रैक्टर जाकर भिड़ गई। आटो पलटने से उसमें सवार महिला व किशोरी घायल हो गई। हादसे के बाद बस को छोड़कर उसका चालक फरार हो गया। बस सवार यात्रियों के हंगामा करने पर परिचालक द्वारा सभी का किराया वापस कर शांत कराया गया। इसके बाद सभी यात्री दूसरे साधन से गंतव्य को चले गए। मीरजापुर डिपो से सवारियों को भरकर राजकीय परिवहन की बस सोनभद्र की तरफ जा रही थी। बस मड़िहान कस्बा के पास पहुंची ही थी कि आगे चल रही आटो में जोरदार धक्का मारते सर्विस को खड़े ट्रैक्टर से जाकर बस भिड़ गई। आटो पलटने से उसमें बैठी किशोरी व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों संग पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनों की हालत स्थिर बनी है। बस को कब्जे में ले चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई।

chat bot
आपका साथी