बढ़ती जा रही बेरोजगारी, नौजवान हताश : प्रमोद तिवारी

जागरण संवाददाता लालगंज (मीरजापुर) बापू उपरौध इंटर कालेज में मंगलवार को कालेज के संस्थ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:23 PM (IST)
बढ़ती जा रही बेरोजगारी, नौजवान हताश : प्रमोद तिवारी
बढ़ती जा रही बेरोजगारी, नौजवान हताश : प्रमोद तिवारी

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : बापू उपरौध इंटर कालेज में मंगलवार को कालेज के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी स्व. पं शिव मूर्ति दुबे एवं पूर्व कांग्रेस विधायक स्व. पुरुषोत्तम चौधरी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि साढ़े चार सालों में किसी को जातियों की याद नहीं आई। बसपा पांच बार सरकार बनाई, तब ब्राह्मणों की याद नहीं आई। अगर ब्राह्मणों से इतना प्रेम है तो बसपा के ही सतीश मिश्र मुख्यमंत्री बनेंगे तो कुछ समझ में आता। बोले, आजादी के बाद सबसे बड़ी बेरोजगारी मोदी सरकार के समय हुई है। बेरोजगार नौजवान हताश व परेशान है।

प्रमोद ने कहा कि कांग्रेस ने कभी जाति-धर्म की राजनीति नहीं की। संसद में केंद्र सरकार की ओर से लिखित बयान में यह कहना कि कोराना की दूसरी लहर में आक्सीजन के कारण किसी की मौत नहीं हुई,यह उन मृतकों का घोर अपमान है। मरने वालों की आत्मा इनको कभी माफ नहीं करेगी।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसे महापुरुष की जयंती में शामिल होने का मौका मिला है, जिनके अगुआई में देश को आजादी मिली थी उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए देश पहले और सब बाद में, जबकि दूसरे दलों के लिए फर्क यह है कि पहले पार्टी देश बाद में। विंध्यधाम में दर्शन के बाद प्रमोद ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति अंग्रेज शासक काल से भी खराब हो गई है। अंग्रेजी हुकूमत में देश को मुक्त कराने के लिएअंग्रेजों से लड़ा गया। अब भाजपा से मुक्त कराने के लिए लड़ा जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। महंगाई, भ्रष्टाचार व गुंडाराज चरम पर है। कांग्रेस यह बर्दाश्त नहीं करेगी।

अध्यक्षता पूर्व विधायक भगवती चौधरी तथा संचालन शशिभूषण द्विवेदी ने किया। इस मौके पर कृष्णकांत दुबे, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, शिवकुमार पटेल, राजन पाठक, सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी आदि रहे।

मां विध्यवासिनी के दर पर टेका मत्था

प्रमोद तिवारी ने विध्यधाम पहुंचकर मां

विंध्यवासिनी के दर पर मत्था टेका। विधिवत दर्शन-पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर से निकलते समय शहर अध्यक्ष राजन पाठक ने अंगवस्त्रम भेंट कर उनका स्वागत किया। उनके साथ वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्र, पूर्व विधायक भगवती चौधरी, आदर्श पांडेय, शाश्वत पांडेय, राहुल पांडेय, रामनरेश गुप्ता, बजरंगी, सुरेश प्रजापति आदि रहे।

chat bot
आपका साथी