हर तरफ शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस का पर्व जनपद भर में हर्षाेल्लास के साथ धूमधाम से मनाया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 05:45 PM (IST)
हर तरफ शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
हर तरफ शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : गणतंत्र दिवस का पर्व जनपद भर में हर्षाेल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। पुलिस अधिकारी व जवानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस पर स्कूलों की छात्राओं ने मनोहारी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यालय परिसर में आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र, दीवानी कचहरी में जनपद न्यायाधीश लालचंद्र गुप्ता, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, विकास भवन में सीडीओ अविनाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन में सीडीओ अविनाश सिंह ने 49 दिव्यांगजनों को तिपहिया साइकिल का वितरण किया। इस मौके पर पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय, डीपीओ पीके सिंह, दिव्यांगजन अधिकारी दिव्या शुक्ला आदि रहीं। भरूहना स्थित जीडी बिनानी कालेज से कलेक्ट्रेट तक आयोजित क्रास कंट्री रेस में प्रथम रामधनी बिद, द्वितीय संदीप बिद, तृतीय गौरव कुमार आदि को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एडीएम यूपी सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानू प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर क्रास कंट्री रेस को रवाना किया। घंटाघर में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, राम सिंह, दीपचंद जैन, छोटे खान, अर्चना चौबे, कमलेश दुबे, मनीष दुबे रहे। केबी कालेज में प्रभारी प्राचार्य डा. देवेंद्र पांडेय, जीडी बिनानी कालेज में डा. राजीव अग्रवाल, जीआइसी में महेंद्र सोनकर, राज महिला महाविद्यालय महेवा में मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया। केबी कालेज में मेजर डा. सुनीता त्रिपाठी के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने झंडे को सलामी दी।

chat bot
आपका साथी