रेल सफर में यात्रियों को भी मिलेगी डायल 100 की मदद

अब रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी यूपी डायल 100 की सुविधा तत्काल मिलेगी। स्टेशन के अलावा ट्रेन में सफर के दौरान चोरी, छेड़खानी, खराब स्वास्थ्य के अलावा अन्य घटनाओं के संबंध में यूपी 100 को डायल कर मदद प्राप्त कर सकते है। यह सुविधा मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाने में शुक्रवार से शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 10:10 PM (IST)
रेल सफर में यात्रियों को भी मिलेगी डायल 100 की मदद
रेल सफर में यात्रियों को भी मिलेगी डायल 100 की मदद

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अब रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी यूपी डायल 100 की सुविधा तत्काल मिलेगी। स्टेशन के अलावा ट्रेन में सफर के दौरान चोरी, छेड़खानी, खराब स्वास्थ्य के अलावा अन्य घटनाओं के संबंध में यूपी-100 को डायल कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाने में शुक्रवार से शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन एक महिला समेत दो रेल यात्रियों ने सूचना देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। लखनऊ मुख्यालय द्वारा तीन पीआरवी कर्मियों की तैनाती की गई है। इसकी जानकारी जीआरपी थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने देते हुए बताया कि डायल 100 से रेल यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ मुख्यालय द्वारा 100 डायल को जनपद के साथ जीआरपी को भी जोड़ दिया गया। बताया कि पहले रेल यात्री 182 व 1512 पर शिकायत दर्ज कराते थे। इसके बाद जीआरपी को सूचना मिलती थी, तब तक बहुत देर हो जाती थी। अब रेल में सफर के दौरान किसी महिला के साथ छेड़खानी, चोरी, छिनैती तथा अन्य घटनाएं होती है तो पीड़ित रेल यात्री तत्काल डायल 100 पर अपनी शिकायत सरलता से दर्ज करा सकते हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी उनकी मदद को तैयार हो जाएंगे। पीआरवी कर्मियों के साथ जीआरपी के समस्त चौकी और थाने की पुलिस मदद के लिए स्टेशन पर रहेगी। तीन पीआरवी कर्मी मिले जीआरपी को

लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर डायल 100 के लिए तीन कांस्टेबल की तैनाती की गई है। इसमें फरीद खां, जिशान अहमद तथा कमलेश कुमार को नियुक्त किया गया है। प्रभारी के रूप में जीआरपी थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ही रहेंगे। आठ-आठ घंटे की होगी ड्यूटी

प्रत्येक पीआरवी कर्मी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। इनके साथ गश्त करने वाले जीआरपी के पुलिस कर्मी भी साथ में रहेंगे। सूचना मिलते ही शिकायतकर्ता के पास तत्काल पहुंचकर उनकी मदद करेंगे। पीआरवी कर्मी होंगे एमडीटी से लैस

पीआरवी कर्मी ड्यूटी के दौरान एमडीटी (मोबाइल डाटा टर्मिनल) से लैस रहेंगे। रेल यात्रा के दौरान कोई परेशानी होती है तो तत्काल पीड़ित की शिकायत एमडीटी मशीन पर आ जाएगा और इसकी जानकारी पीआरवी कर्मी को तत्काल मिलेगी और वे उनकी मदद को तैयार हो जाएंगे। पहले ही दिन दो रेल यात्रियों ने दर्ज कराई शिकायत

थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि पहले ही दिन एक महिला समेत दो रेल यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एसी कोच में सफर कर रही एक महिला ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि यह ट्रेन मीरजापुर नहीं रुकती है लेकिन उसकी मदद के लिए इलाहाबाद जीआरपी को सूचित कर दिया गया। इसी तरह गरीब नवाज एक्सप्रेस में सफर कर रहे रांची से मीरजापुर उतरे एक यात्री ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। यात्री का बैग ट्रेन में छूट गया था जिसमें जरूरी कागजात तथा अन्य सामान थे। वर्जन

मीरजापुर रेलवे स्टेशन के अलावा प्रदेश के 65 स्टेशनों पर स्थापित जीआरपी थाने को डायल 100 से जोड़ दिया गया है। अब रेल यात्रियों और स्टेशन पर किसी प्रकार की मुसीबत में यात्रियों को इसकी सुविधा आसानी से मिलेगी।

हिमांशु कुमार, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी इलाहाबाद।

chat bot
आपका साथी