रेलवे महाप्रबंधक ने संरक्षा को लेकरकी समीक्षा, दिशा-निर्देश

जागरण संवाददाता मीरजापुर महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने उत्तर-मध्य रेलवे के संरक्षा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 05:55 PM (IST)
रेलवे महाप्रबंधक ने संरक्षा 
को लेकरकी समीक्षा, दिशा-निर्देश
रेलवे महाप्रबंधक ने संरक्षा को लेकरकी समीक्षा, दिशा-निर्देश

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने उत्तर-मध्य रेलवे के संरक्षा, आधारभूत संरचना के विकास, प्रणालीगत सुधार और मानव संसाधन विकास संबंधी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे के संरक्षा, आधारभूत संरचना के विकास, प्रणालीगत सुधार और मानव संसाधन विकास संबंधी स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में अपर महाप्रबंधक रंजन यादव, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, डिवीजन और मुख्यालय के अन्य अधिकारी शामिल थे। सर्वप्रथम ट्रेन संचालन में संरक्षा की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान कार्यस्थल पर संरक्षा सावधानी के मद्देनजर बताया गया कि ऐसे स्थानों पर सावधानियां बरती जाए, जहां पाइप आदि को रेल पटरियों को पार कराया जाता है। लेवल क्रासिग फाटकों पर उचित रोशनी की उपलब्धता, ट्रैक के साथ रेट्रोफ्लेक्टिव संकेतों की उपलब्धता आदि पर चर्चा की।

संरक्षा की स्थिति की समीक्षा करते हुए चालक दल और लोको निरीक्षकों के ड्राइविग तकनीक पर नियमित प्रशिक्षण के विषय पर बल दिया।

chat bot
आपका साथी