राफेल मुददे पर राहुल गांधी फेल

राफेल मुददे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फेल है। राफेल की कीमत को लेकर कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा कि राफेल विमान सौदे पर फ्रांसीसी कंपनी दासी के सीईओ एरिक ट्रैपियर के बयान ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। भारत को इस सौदे में विमान पहले के मुकाबले नौ फीसद सस्ता मिल रहा है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने बुधवार को कैंप कार्यालय पर पत्रकारवार्ता के दौरान कहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:45 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:45 PM (IST)
राफेल मुददे पर 
राहुल गांधी फेल
राफेल मुददे पर राहुल गांधी फेल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राफेल मुददे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फेल है। राफेल की कीमत को लेकर कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा कि राफेल विमान सौदे पर फ्रांसीसी कंपनी दासी के सीईओ एरिक ट्रैपियर के बयान ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। भारत को इस सौदे में विमान पहले के मुकाबले नौ फीसद सस्ता मिल रहा है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने बुधवार को कैंप कार्यालय पर पत्रकारवार्ता के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए हरसमय तैयार है। पूरे प्रदेश में भाजपा बूथ स्तर तक गठित हो चुकी है। जनपद में 2089 बूथों का गठन किया जा चुका है, जिसकी पदाधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। -----------

पार्टी के कार्यो की समीक्षा

मीरजापुर : भाजपा के कैंप कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने लोकसभा संचालन समिति के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने बूथ गठन आदि की समीक्षा किया। कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाए। बैठक में जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में 2089 बूथों का गठन किया जा चुका है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। बैठक में श्याम सुंदर केसरी, वीरेंद्र प्रताप यादव, अंशुल मिश्रा, विष्णु सोनकर, विक्रम ¨सह पटेल, मनीषधर दूबे, अखिलेश ओझा, राजेश पांडेय, बृजलाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी