दो दिनों में सभी धान क्रय केंद्र हों सक्रिय : अनुप्रिया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दो दिनों के अंदर जिले के सभी धान क्रय केंद्रों को सक्रिय किया जाए। अनुप्रिया सोमवार को बाणसागर गेस्ट हाउस में धान क्रय से संबंधित प्रगति की समीक्षा कर रहीं थीं। एलएलसी आशीष पटेल ने एक दिन के अंदर राजगढ़ में धान क्रय केंद्र खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:47 PM (IST)
दो दिनों में सभी धान क्रय  केंद्र हों सक्रिय : अनुप्रिया
दो दिनों में सभी धान क्रय केंद्र हों सक्रिय : अनुप्रिया

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दो दिनों के अंदर जिले के सभी धान क्रय केंद्रों को सक्रिय किया जाए। अनुप्रिया सोमवार को बाणसागर गेस्ट हाउस में धान क्रय से संबंधित प्रगति की समीक्षा कर रहीं थीं। एलएलसी आशीष पटेल ने एक दिन के अंदर राजगढ़ में धान क्रय केंद्र खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

समीक्षा के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि धान खरीद कार्यक्रम शासन की प्राथमिकताओं में है इसलिए किसानों को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यदि कहीं पर भी केंद्र प्रभारी व अधिकारी द्वारा लापरवाही की गई तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर पैसा, बोरा, कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना आदि की व्यवस्था पहले की जाए। इसके साथ किसानों की सुविधा के लिए पीने का पानी, बैठने के लिए कुर्सी व बेंच, दरी उपलब्ध कराई जाए। सभी किसानों को उनकी उपज का भुगतान 72 घंटे के भीतर आरटीजीएस के माध्यम से सीधे उनके खाते में किया जाए। इस अवसर पर एमएलसी आशीष पटेल ने कहा कि राजगढ़ धान का गढ़ है इसलिए यहां पर क्रय केंद्र खोला जाए। इस मौके जिलाधिकारी अनुराग पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी, एआर कापरेटिव रत्नाकर ¨सह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी